सम्बन्धवाचक सर्वनाम – परिभाषा एवं उदाहरण

Hindi Grammar

संबंधवाचक सर्वनाम हिंदी व्याकरण का बहुत महत्वपूर्ण सर्वनाम है क्योंकि इसका आमतौर पर बहुत अधिक उपयोग किया जाता है। इस आर्टिकल में हम संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा को उदाहरण के द्वारा समझेंगे। यह आपके एग्जाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण सर्वनाम है इसलिए इसे ध्यान पूर्वक पढ़े।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं जो की निम्नलिखित हैं, जिसमे से आज हम संबंधवाचक सर्वनाम के बारे में पढ़ने वाले हैं-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

संबंधवाचक सर्वनाम परिभाषा

ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु का सम्बंध बताने के लिए किया जाता है, उन शब्दों को संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे – जो, जिसकी, जिसका, जिसके, जितना, उसकी, जैसा वैसा इत्यादि।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

1. जो भी व्यक्ति कठिन परिश्रम करेगा उसको सफलता जरूर मिलेगी।

इस वाक्य में कठिन परिश्रम और सफलता के मध्य संबंध बताया गया है अतः यहाँ संबंधवाचक सर्वनाम है।

2. जो जैसा करेगा बो बैसा भरेगा।

इस वाक्य में जो और बो शब्द एक दूसरे का सम्बंध बताया जा रहा है अतः यहा पर भी संबंधवाचक सर्वनाम है।

3. तुम्हारा वह गिफ्ट कहा गया है जो मेने तुम्हे जन्मदिन पर दिया था।

इस वाक्य में जन्मदिन और गिफ्ट का सम्बंध आपस मे बताया जा रहा है।

4. जो विद्यार्थी पढ़ाई करेगा, वही पास हो पायेगा।

इस वाक्य में पढ़ाई और पास होने के मध्य सम्बंध बताया जा रहा है इसलिए यहा पर संबंधवाचक सर्वनाम है।

5. आप जैसा कर्म करोगे, आपको बैसा ही फल मिलेगा।

इस वाक्य में जैसा और बैसा शब्द का प्रयोग करके कर्म और फल के मध्य सम्बन्ध बताया जा रहा है। अतः यह संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग किया गया है।

6. यह वही किताब है, जो मुझे नही मिल रही थी।

यहाँ इस वाक्य में यह और जो शब्दों का प्रयोग करके किताब और मिलने के बीच सम्बंध बताया जा रहा है इसलिए यह संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

7. मैंने जैसा कहा उसने वैसा ही किया।

इस वाक्य में मैंने और उसने शब्दों के मध्य सम्बन्ध बताया गया है अतः यह संबंधवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

8. जिसकी लाठी उसकी भैस।

इस वाक्य में जिसकी और भैंस के मध्य सम्बंध बताया जा रहा है जो की संबंधवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

9. जैसा बीज बोओगे वैसा फूल पाओगे।

इस वाक्य में जैसा और वैसा शब्द बीज और फल के मध्य सम्बंध को दर्शा रहा है अतः जैसा और वैसा शब्द संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।

10. यह वही लड़का है जो कल गॉव से आया है।

इस वाक्य में यह और जो शब्द लड़का और गॉव के बीच सम्बन्ध के बारे में बता रहे हैं अतः यह और जो शब्द संबंधवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

11. यह वही कार है जो कार मैने कल देखी थी।

इस वाक्य में यह और जो शब्द कार और कल देखी गई कार के मध्य सम्बंध बता रहा है इसलिए यहां पर यह और जो शब्द संबंधवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

12. यह वही कपड़े है जिनको मैने कल पहना था।

इस वाक्य में यह और जिनको शब्द कपड़े और कल पहने हुए कपड़ों के मध्य सम्बंध को दर्शाता है अतः यह और जिनको शब्द संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

Leave a Comment