Gujarat Current Affairs | गुजरात GK & News

भारत के पश्चिम में बसा गुजरात राज्य जिसकी राजधानी “गांधीनगर” है। गुजरात राज्य की लोकप्रियता काफी अलग है। गुजरात राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है। गुजरात राज्य की पश्चिमी सीमा अरब सागर से मिली हुई है।

गुजरात राज्य का क्षेत्रफल देखा जाए, तो गुजरात का क्षेत्रफल “1,96,024” वर्ग किलोमीटर है। गुजरात के पूर्व में राजस्थान और गुजरात के दक्षिण में महाराष्ट्र की सीमा लगती है। पूर्व दक्षिण में मध्य प्रदेश की सीमा भी गुजरात राज्य से लगती है।

गुजरात की भाषा

गुजराती लोगों की पहचान आसानी से हो जाती है। क्योंकि उनकी भाषा देश से अलग है गुजरात में मुख्य तौर पर गुजराती भाषा का प्रयोग होता है। साथ ही साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा भी यहां पर बोली जाती है। गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है और अहमदाबाद के नजदीक गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित है।

गुजरात की जनसंख्या और औद्योगिक शहर

गुजरात की जनसंख्या की बात की जाए तो गुजरात की जनसंख्या साल 2011 की जनगणना के अनुसार “6,04,39,692” है। गुजरात का जनसंख्या घनत्व 308 है प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में 308 लोग गुजरात में रहते हैं गुजरात के औद्योगिक क्षेत्र की बात की जाए तो गुजरात में गांधीधाम इंपोर्ट और एक्सपोर्ट की वजह से काफी लोकप्रिय है।

कपड़े उत्पादन में सूरत की लोकप्रियता देश भर में छाई हुई है। देश भर में सबसे अधिक कपड़े का उत्पादन गुजरात के सूरत में होता है। गुजरात का कांडला पोर्ट काफी प्रसिद्ध समुद्री पोस्ट है। जिसके माध्यम से विश्व भर के सभी देशों से समुद्र के रास्ते आयात निर्यात किया जाता है।

गुजरात का खान पान और पहनावा

गुजरात का खाना अपने आप में एक अलग ही पहचान है। गुजरात के खाने की पहचान आसानी से की जा सकती है गुजरात में हमेशा मीठा खाना ज्यादा पसंद किया जाता है।

गुजरात में सब्जियां भी मीठी बनती है। गुजरात में खमण और ढोकले बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता के साथ और बड़े चाव के साथ खाए जाते हैं। गुजराती लोगों का पहनावा अन्य लोगों की तुलना में अलग होता है। गुजरात राज्य के गरबा देश भर में प्रसिद्ध है।

गुजरात का नाम कैसे पड़ा

गुजरात राज्य का नाम गुर्जर समुदाय से जुड़ा हुआ है। पहले यह भूमि गुर्जर द्वारा रचित भूमि थी और उसी वजह से इस जगह का नाम गुजरात पड़ गया। आज के समय में भी गुर्जर लोग यहां पर अत्यधिक संख्या में रहते हैं। गुर्जर समुदाय के द्वारा रक्षित भूमि को ही गुजरात के नाम से पहचाना जाता है।

Gujarat Current Affairs,GK – गुजरात  सामान्य ज्ञान

FAQ’s about Gujarat Current Affairs & GK

गुजरात की राजधानी कौन सी है?

गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।

गुजरात की जनसंख्या कितनी है?

साल 2011 की जनगणना के अनुसार गुजरात की जनसंख्या 6,04,39,692 है।

गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है।

गुजरात से किस देश की सीमा लगती है?

गुजरात राज्य से पाकिस्तान की सीमा लगती है।

गुजरात का सबसे प्रसिद्ध पोर्ट कौन सा है?

गुजरात का सबसे प्रसिद्ध कांडला पोर्ट है जो विश्व भर के सभी देशों से समुद्री मार्ग के माध्यम से आयात निर्यात का एक मुख्य हिस्सा माना जाता है।

Leave a Comment