जिंदगी में हमेशा खुश कैसे रहे – 100+ Best Tips

दोस्तों, आज की व्यस्त लाइफ में हर कोई खुश रहना चाहता है लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने काम और रोज की भागदौड़ में इतने अधिक व्यस्त हो जाते हैं कि वह खुद को ही खुश रखना भूल जाते हैं। जीवन में खुश रहना उतना ही जरूरी होता है जितना कि जीने के लिए सांस लेना। यह तो आप जानते ही होंगे कि खुश रहने से हमारी अधिकतर परेशानियां दूर हो जाती है और खुश रहने से हम तनावग्रस्त भी नहीं रहते हैं। लेकिन प्रश्न यह होता है कि खुश कैसे रहा जाए एक व्यक्ति को खुश रहने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपसे बात करेंगे एक व्यक्ति को खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आप अपने जीवन में खुश रहने के लिए और क्या क्या कर सकते हैं।

  1. खुश रहने का सबसे पहला राज़ यही है कि एक व्यक्ति को हमेशा आत्मनिर्भर रहना चाहिए। यदि हम अपने हर कार्य के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर होते हैं तो अक्सर ऐसा होता है कि हमें मायूसी का ही सामना करना पड़ता है इसलिए बेहतर है कि हम अपने हर कार्य को अपने ढंग से करें।
  2. खुश रहने के लिए एक व्यक्ति को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है आज के समय में अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना एक व्यक्ति के लिए चैलेंज बन गया है। लेकिन माने हमारा बेहतर स्वास्थ हमारे जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालता है।
  3. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक व्यक्ति अपनी तुलना हमेशा दूसरे व्यक्ति से करता हैं। जिस वजह से वह कभी खुद को खुश नहीं रख पाते यदि आप वास्तव में खुश रहना चाहते हैं तुम खुद को बेहतर बनाना सीखें ना की किसी और व्यक्ति से अपनी तुलना करें।
  4. कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अपना करियर बनाने के लिए हमेशा ऐसे ही लाइन पसंद करते हैं जिसमें हमारे माता-पिता या अपने परिवार की खुशी होती है। लेकिन ऐसा करने से हमें खुद को खुशी नहीं मिलती। इसलिए अपना करियर आप खुद चुने और सफलता प्राप्त करें।
  5. जीवन में खुश रहने के लिए अच्छे दोस्तों का होना भी बहुत जरूरी है। अच्छे दोस्त हमेशा हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा देते हैं।
  6. जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ सहने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि हम खुद को सकारात्मक रखें नकारात्मक सोच हमेशा हमारे दुख का कारण बनती है।
  7. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बीती बातों को लेकर  दुखी रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से हमारी आने वाली खुशियां भी कम हो जाती है लेकिन ध्यान रहें कि यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो वर्तमान में जीना सीखें।
  8. यदि आपके पास एक अच्छी नौकरी हैं तो आप अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। अच्छा पैसा हमारे जीवन में हमें काफ़ी हद तक खुश रहना सिखाता हैं।
  9. अक्सर हम ज्यादा कमाने की इच्छा में रहते हैं और ऐसे में हम खुद के लिए समय निकालना ही भूल जाते हैं। जिसे हम तनावग्रस्त भी रहते हैं। इसलिए जो कुछ भी आपके पास है उस में खुश रहना सीखें।
  10. मुझ पर भरोसा करना एक व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। जो उसे हर काम में कामयाबी देती हैं। इसलिए खुद पर भरोसा करना सीखें। जो हमें खुश रहने की वजह देता हैं। 
  11. जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करना सीखें। और हमेशा अपने गोल पर ही फोकस रखें यह हमें जीवन में खुश रहने की वजह देता हैं।
  12. खुद को समय देना सीखें यह हमारे जीवन में सकारात्मक सोच प्रदान करता हैं। यदि हम खुद लिए दिन में थोड़ा भी समय निकालते हैं तो हमें सुकून मिलता हैं।
  13. अक्सर हम गलत लोगो की संगत में पड़कर अपना जीवन ही वियर्थ कर देते हैं। इसलिए गलत दोस्तों और गलत आदतों से दूर रहना सीखें।
  14. जीवन में सकारात्मक सोच बनाने के लिए हमेशा अच्छी किताबें पढ़े। जो आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
  15. आस्तिक बनना भी इंसान के जीवन में खुशियाँ लाता हैं। जो व्यक्ति को खुद से जोड़े रखती हैं।
  16. अपनी ज़िन्दगी को अनमोल समझें क्योंकि ज़िन्दगी एक ही हैं। और हमें अपने जीवन को व्यर्थ नहीं समझना चाहिए।
  17. जो कुछ भी आप जीवन में करना चाहते हैं। उसका वादा खुद से करें। और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना सीखें।
  18. हमेशा नींद पूरी लें। दिन भर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए एक बेहतर नींद आवश्यक होती है। और नई ऊर्जा देती है।
  19. अपने दुख की वजह किसी दूसरे व्यक्ति को ना समझे। अपने अंदर सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करें।
  20. दूसरे व्यक्ति को माफ करना सीखें और। बीती बातों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ना सीखें।
  21. दिन की हर सुबह एक नई सोच और अच्छे कामों से शुरू करें। एक नई सोच आपके जीवन में खुशियां लाती है।
  22. अपनी खुशियों के पलों अच्छी बातों को याद रखना सीखें तथा जिंदगी के दुख के पलों को भूलना सीखें।
  23. दिन में अपने लिए थोड़ा ही समय निकालें अधिक समय तक खाली ना रहे क्योंकि यह आपके दुखी रहने का कारण भी बन सकता हैं।
  24. हमेशा ऐसी चीजों पर ध्यान दें जो आपको खुशी देती है। जिन चीजों से आपको दुख मिलता हों ऐसी चीजों से दूर रहना सीखें।
  25. जीवन में कभी भी किसी बातों का बुरा ना माने। अक्सर लोग मन को ठेस पहुंचाने वाली बातें बोल देते हैं लेकिन आप सिर्फ ऐसे ही बातों पर ध्यान दें जो आप को खुशियां देती हैं।
  26. रोजाना सुबह योगाभ्यास जरूर करें योग अभ्यास करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।
  27. घर में छोटे बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए यह आपको खुश रहने की वजह देता है।
  28. रोजाना सुबह बिस्तर से जल्दी उठे याद रहेगी इससे पहले कि सूरज आपको जगाए। आप सुरज को उगता हुआ देखें तथा अपने दिनचर्या की शुरुआत सुबह जल्दी करें।
  29. अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। अच्छा संबंध आपके मुसीबत के समय में हमेशा काम आते हैं।
  30. रोजाना कम से कम आधा घंटा ध्यान लगाना सीखें। एक तरफ ध्यान केंद्रित करने से। हम तनाव से दूर रहते हैं।
  31. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कड़ी मेहनत ही आपको एक सफल आदमी बनाती है और जीवन में खुश रहना भी सिखाती है।
  32. हमेशा अपनी कमजोरी को पहचान कर उसे सुधारने की कोशिश करें। अन्यथा कोई भी आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकता है।
  33. अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा हेल्दी फूड खाएं तथा जंक फूड से दूरी बनाए रखें। हमारा अच्छा स्वास्थ हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
  34. किसी भी काम को करने के लिए हमेशा अपने दिल की सुनें क्योंकि अपने मन मुताबिक काम करने से ही हमें खुशी मिलती है।
  35. जीवन में खुश रहने के साथ-साथ अपनी खुशियों को बांटना भी सीखें। तथा दूसरों को भी खुश रहने के तरीके बताएं और अपनी खुशियां उनके साथ साँझा करें।
  36. जीवन में नकारात्मक लोगों और नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें। ऐसा करने से ही आप अपने जीवन में खुश रह सकते हैं।
  37. लोक में हमेशा बुराइयां ढूंढने की कोशिश ना करें। एक व्यक्ति को पहचान कर उसकी अच्छाइयों को पहचाना सीखें।
  38. खुद की केयर करना कभी ना भूलें। अपने काम के साथ-साथ अपने लाइफ स्टाइल का भी ध्यान रखें।
  39. अपने व्यस्त समय से थोड़ा समय निकालकर मनोरंजन करना भी सीखें। मनोरंजन करने से भी हम अपने सभी दुखों को भूल जाते हैं।
  40. अपने जीवन में आप जो भी काम करें उसे मन लगाकर मन लगाकर काम करने से ही आपस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  41. आपके दिमाग में आने वाली सभी ऐसी बातों पर ध्यान ना दें जिससे आप को नुकसान पहुंच सकता है।
  42. हमेशा अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों पर भरोसा बनाए रखें। ऐसा करने से ही आप अपने मुसीबत के समय में उनसे मदद ले सकते हैं।
  43. जो भी काम करें आप उसे अपने बड़े उद्देश्य से जोड़ कर रखें।
  44. अपनी पसंदीदा वस्तुओं जैसे फूल, किताब है या और भी बहुत कुछ चीजों को अपने घर में या कमरे में रखें यह हमेशा आप को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं।
  45. हमेशा हंसते रहना भी एक कला है। जिसे हर व्यक्ति नहीं जानता यदि आप दुखी भी हैं तो मुस्कुराना सीखें। ऐसा करने से आप तनावमुक्त होते हैं।
  46. जब भी आपके जीवन में खुशी का पल हो तो उसे पूरे दिल के साथ जीना सीखें। ऐसे खुशी के पलों में दुख के पलों को याद कर के दुखी ना हो।
  47. अपने मन में किसी भी व्यक्ति के लिए नफरत ना रखें ऐसा करने से हमें तनाव हो सकता है।
  48. जीवन में जीने के लिए थोड़ा बहुत दर्द झेलना भी आवश्यक होता है। यानि कि हमें अपने जीवन में संयम रखना आना चाहिए।
  49. किसी भी अच्छी वस्तु या चीज़ को देखकर लालच ना करें। किसी भी वस्तु का लालच हमें बुरे कामों की तरफ आकर्षित करता है। और यह हमारे जीवन में हमें दुखी बनाता है।
  50. जब कभी भी आप दुखी हो तो अपने किसी करीबी व्यक्ति यह दोस्त के साथ बात करना सीखें।
  51. अपने मन की बातों को अपने मन में ना रखें। इसे दूसरों को बताना सीखें।
  52. जब कभी भी आप दुखी होते हैं तो ऐसे समय में आप संगीत सुनकर खुद को तनाव मुक्त भी कर सकते हैं।
  53. कभी-कभी अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपनी पसंदीदा स्थानों पर जाएं और अपना समय बिताएं।
  54. जब कभी भी आप तनावग्रस्त होते हैं तो ऐसे समय में खुद को शांत रखना सीखें।
  55. लोगों से विनम्रता से बात करना सीखें। किसी भी व्यक्ति से विनम्रता से बात करने से आपको सामने से एक मुस्कुराहट ज़रूर देता है। और यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
  56. जीवन में कभी भी मायूस ना हो और हमेशा कुछ करने की सोच रखें। और हमेशा प्रयास करते रहें।
  57. किसी मुसीबत या परेशानी की आने पर तनावग्रस्त होने या फिर रोने से आपकी समस्या हल नहीं होती। शांत होकर अपनी समस्या का हल निकालें।
  58. दूसरों की मदद करने से भी हम जीवन में खुशियां लाते हैं। हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करना सीखें।
  59. आपके घर में बुजुर्ग लोगों से अपने काम के लिए सलाह ले और उनके साथ समय बिताएं।
  60. अपनी परेशानियों को अपने परिवार वालों के साथ सांझा करना सीखें। इससे आपकी परेशानियां भी दूर होती है और हमेशा आपको अपनेपन का एहसास भी रहता है।
  61. समय-समय पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को याद करना भी सीखें ताकि वह जीवन में आपके साथ बने रहें। और आप को खुशियां देते रहें।
  62. किसी भी काम को करने के लिए जल्दी ना करें। पहले अपने बड़ों से इस बारे में सलाह मशवरा जरूर करें क्योंकि एक गलत कदम आपकी जिंदगी को बर्बाद भी कर सकता हैं।
  63. दूसरों को ज्ञान देने के साथ-साथ अपने बड़ों से ज्ञान लेना भी सीखें।
  64. हमेशा मोटिवेशनल किताबों को पढ़ें और जीवन में कामयाब होने के लिए उन किताबों को ही अपना आइडल बनाएं।
  65. हमेशा लड़ाई झगड़ों से दूर रहो। क्योंकि इससे आप तनावग्रस्त हो सकते हैं।
  66. अपने घर में हमेशा पेड़ पौधों को लगाएं। यह पेड़ पौधे वातावरण स्वच्छ बनाते हैं। और एक स्वच्छ वातावरण एक व्यक्ति को खुशियां प्रदान करता है।
  67. शाम के समय में सैर पर जाना कभी ना भूलें। सैर पर जाने से भी हमें एक खुशी महसूस होती है।
  68. जीवन में अपनी सफलता के लिए हमेशा खुदा का शुक्रिया अदा करना कभी ना भूलें।
  69. हमेशा शिकायतों से दूर रहे। जो व्यक्ति जैसा है उसे अपने जीवन में वैसा ही स्वीकार ना सीखे।
  70. अपने बड़ों और छोटों को सम्मान तथा प्यार देना सीखे। ऐसा करने से बदले में आपको भी वही सम्मान और प्यार मिलता है।
  71. अपनी किसी भी समस्या पर खुलकर बात करना सीखें। अपने मन में कोई बात ना रखें।
  72. अपने जीवन को मुश्किल ना बनाएं। यानि कि एक साधारण जीवन जीना सीखें। एक साधारण जीवन आपकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना देता है।
  73. कभी भी किसी भी चीज़ का दिखावा ना करें।
  74. आपने जीवन में जितना भी कमाया है। उस में खुश रहना सीखें। और कड़ी मेहनत करते रहें।
  75. हमेशा पैसों की कद्र करना सीखें। सही पैसों को सही वक्त पर इस्तेमाल करने से ही आप सफलता प्राप्त करते हैं। और आपकी सफलता ही आपकी खुशियों का कारण है।
  76. सकारात्मक कविताओं और कहानियों को अपने ऑफिस और घरों की दीवार पर चिपकाए। ऐसा करने से आप हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं।
  77. सोशल मीडिया पर अपना समय बिताएं। सोशल मीडिया की नकारात्मक सूचना आपको तनावग्रस्त बना सकती हैं।
  78. जीवन में सफलता प्राप्त करने पर भी अपने लक्ष्य पर डटे रहे। हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  79. अपने पसंदीदा पालतू जानवर को अपने घर में रखें। इससे घर में आपका अच्छा समय बीतता हैं।
  80. हमेशा अपने कार्यों का भार खुद उठाएं। अपनी जिम्मेदारी दूसरों के कंधों पर ना रखें।
  81. जीवन में कुछ ना कुछ करते रहें। खाली समय बिताने से आप सिर्फ अपना समय बर्बाद करते हैं। अपने समय की कद्र करें।
  82. अपने पसंदीदा खेल को खेलना सीखे। तथा समय-समय पर उसके लिए समय ज़रूर निकालें।
  83. रात में हमेशा हमेशा जल्दी सोना सीखें जल्दी सोने से आप जल्दी उठते हैं और अपनी दिनचर्या का पालन पूरी तरह से कर सकते हैं।
  84. हमेशा दूसरों के साथ भलाई करना सीखें। ऐसा करने से आपको हमेशा खुशी मिलती है।
  85. जीवन में गुस्सा करना बहुत ही बड़ी समस्या है यह आपकी सभी खुशियों का खात्मा कर सकता है। इसलिए सदैव विनम्र रहे।
  86. किसी भी प्रश्न के बदले प्रश्न ना पूछे। बल्कि उस प्रश्न का उत्तर तलाशने की कोशिश करें। यह आपके ज्ञान को बढ़ाता है। और आपका ज्ञान आपकी खुशियों को बढ़ाता है।
  87. हमेशा सकारात्मक ज्ञान ही प्राप्त करें तथा अच्छे और बुरे कार्य में फर्क करना सीखें।
  88. किसी की भी बुराई का बदला बुराई से ना दें। बल्कि अपने मन को शांत रखकर अच्छे कामों की तरफ तवज्जो दें।
  89. प्रकृति के साथ जुड़े। प्रकृति आपको हमेशा सकारात्मक ऊर्जा देती हैं।
  90. भविष्य की चिंता जरूरत से अधिक ना करें ऐसा करने से आप अपनी वर्तमान की खुशियों को भी भूल जाते हैं।
    निष्कर्ष:-
    दोस्तों आज के इस लेख में हमने बताया है कि एक व्यक्ति को जीवन में खुश रखने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। यदि आपका हमारा यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। 
     

Leave a Comment