Punjab Current Affairs | पंजाब GK & News

हमारे देश में 29 राज्य है, हमारे देश के हर राज्य का एक अलग ही इतिहास है। हर राज्य को किसी न किसी चीज के लिए खास तोर से पहचाना जाता है।

भारत का पश्चिमी राज्य पंजाब जिसके आज के समय विश्व में भी बहुत लोकप्रिय है। पंजाब राज्य में मुख्य तौर पर सिख धर्म के लोग रहते है। पंजाब भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है। जहा 5 नदियों का एक साथ सम्मेलन होता है और इन्ही 5 नदियों के सम्मलेन की वजह से इस राज्य का नाम पंजाब पड़ा है।

पंजाब में बसने वाले लोग

पंजाब की कुल जनसंख्या साल 2011 की जनगणना के अनुसार 2,77,43,338 है और भारत का जनसँख्या के मामले में 16 नंबर पर पंजाब का नाम आता है। “पंजाब” राज्य में बसने वाली अधिकतर लोग सिख धर्म के है।

यह पर सबसे ज्यादा पंजाबी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस राज्य में 84% पंजाबी भाषा का प्रयोग होता है। उसके बाद 11% लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है। इतना ही नहीं पाकिस्तान से सीमा से सटे होने की वजह से यहां 3% लोग उर्दू भाषा भी बोलते है।

पंजाब का इतिहास

पंजाब भारत का एक अखंड राज्य रहा है। इसकी स्थापना 1900 के बाद से भारत का एक मुख्य राज्य रहा है। इससे पहले पंजाब राज्य का कई बार गठन हुआ और कई बार पतन भी हुआ था।

पंजाब सबसे पहले गज़नवी, ग़ोरी, गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुग़लक़, लोधी और मुगल वंशो का पंजाब पर अधिकार रहा। पंद्रहवीं और सोलहवीं शताब्दी में पंजाब के इतिहास ने नया मोड़ लिया और उसके बाद सिख पंथ ने एक धार्मिक और सामाजिक आंदोलन को जन्म दिया।

आगे चलकर अंग्रेजों और सिखों के बीच दो निष्फल युद्धों के बाद 1849 में पंजाब ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी के आने से बहुत पहले ही पंजाब में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत हो चुकी थी। अंग्रेजों के खिलाफ यह संघर्ष सुधारवादी आंदोलनों के रूप में प्रकट हो रहा था और दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था।

पंजाब का शिक्षा स्तर

पंजाब राज्य का शिक्षा स्तर अन्य राज्य की तुलना में बहुत अच्छा है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की साक्षरता दर 75.84% है। इसमें पुरुषो की साक्षरता दर 80.44% है और महिलाओं की साक्षरता दर 70.44% है।

पंजाब की नदियाँ

पंजाब को 5 नदियों की भूमि माना जाता है। पंजाब की 5 प्रमुख नदियाँ झेलम नदी, चेनाब नदी, रावी नदी, व्यास नदी, सतलज नदी है। पंजाब राज्य में इन नदियों के पानी से सिचाई की जाती है। राज्य में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है और यह कृषि नदियों के पानी से सिचाई करके की जाती है।

Punjab Current Affairs | पंजाब GK & News

FAQ’s about Punjab Current Affairs & GK

पंजाब का जन्म कब हुआ?

पंजाब का गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ।

पंजाब की राजधानी क्या है?

पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ है।

पंजाब की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

सतलज नदी पंजाब की सबसे लंबी नदी है।

पंजाब में कौन सी भाषा बोली जाती है?

पंजाबी भाषा यहां सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

पंजाब सरकार की वेबसाइट कौनसी है?

पंजाब सरकार की वेबसाइट https://punjab.gov.in/ है।

Leave a Comment