बांग्लादेश की जनसंख्या कितनी है Bangladesh Population

बांग्लादेश एक विकासशील देश है, इसकी सीमाएं भारत और अन्य कई देशों से लगती है, पहले यह भारत का ही हिस्सा हुआ करता था, पर बाद में कई राजनीतिक कारणों के कारण यह अलग हो गया और समय के साथ-साथ इसकी आबादी भी बहुत अधिक हो गई और अब यह दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसमें दुनिया की लगभग 2.2% प्रतिशत आबादी निवास करती है और 2022 में हुई जनगणना के अनुसार यहां पर लगभग 165,158,616 लोग रहते हैं।

जैसा कि, मैंने आपको ऊपर बताया यह एक विकासशील देश है, जिसका विकास दर लगभग 0.98% हैं और यह 2022 में मापी गई गणना के अनुसार है।

बांग्लादेश का लिंग अनुपात

बांग्लादेश का जन्म दर मृत्यु दर से बहुत अधिक है, इसका जन्म दर लगभग 17.71 जन्म/1,000 है और मृत्यु दर 5.54 मौतें/1,000 है, यदि हम यहां का जीवन प्रतिशत ज्ञात करें, तो यहां की एवरेज आयु लगभग 72.72 वर्ष है और यहां का लिंग अनुपात कुछ इस प्रकार है, जिसमें कि हर उम्र के पुरुष स्त्री और बच्चे शामिल है:-

कुल संख्या:- 0.97 पुरुष/महिला

जन्म की संख्या:- 104 पुरुष/100 महिला 

15 से कम:- 103 पुरुष/100 महिला 

65 तथा उससे अधिक:- 97 पुरुष/100 महिला

बांग्लादेश की भाषाएं

बांग्लादेश में लोग मुख्य रूप से बंगाली भाषा बोलते हैं और बंगाली भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 98% है और बचे हुए लोग अन्य भाषाओं का प्रयोग करते हैं, यहां पर जो अन्य भाषाएं बोली जाती है, वह भी बंगाली की बोलियां मानी जाती है, जोकि इस प्रकार है:-

चटगाँव, सिलहेती, रोहिंग्या, तांगचांग्या, चकमा तथा रंगपुरी.

कई भारतीय भाषाएं भी है, जोकि बांग्लादेश में बोली जाती है और वहां के 2% लोग इन्हीं भाषाओं का प्रयोग करते हैं, जोकि इस तरह है:- बिष्णुप्रिया मणिपुरी, असमिया, विभिन्न बिहारी भाषाएँ.

बांग्लादेश के जातीय समूह

बांग्लादेश में 98% जातीय समूह बंगाली है और यहां पर कई अन्य अल्पसंख्यक जातीय समूह भी शामिल है, पर इनकी संख्या बहुत अधिक कम है, जोकि इस प्रकार है:- मैतेई, त्रिपुरी, मर्म, तंचंग्या, बरुआ, खासी,  संथाल, चकमा, रखाइन.

Q1.) बांग्लादेश के लोगों का मुख्य धर्म कौन सा है?

Ans: इस्लाम धर्म.

Q2.) आबादी के अंदर बांग्लादेश विश्व में कौन से स्थान पर है?

Ans: आठवें स्थान पर.

Q3.) बांग्लादेश की राजधानी का क्या नाम है?

Ans: ढाका

Leave a Comment