Freelance Content Writing Job से पैसा कैसे कमायें

क्या आप भी पहले दिन से पैसा कमाना चाहते हैं। ऑनलाइन पैसा कमाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन सभी में काफी समय लग सकता है। मैं आपको फ्रीलांसिंग कंटेंट राइटिंग की जॉब के बारे में बताऊंगा। जिससे आप पहले दिन से पैसा कमा सकते हैं। 

कंटेंट क्या है ?

कंटेंट कई तरह के हो सकते हैं :

> टैक्स फॉर्म में कंटेंट। 

> वीडियो फॉर्म में कटेंट। 

> पॉडकास्ट फॉर्म में कटेंट। 

> इमेज फॉर्म में कटेंट। 

जब आप गूगल में कुछ सर्च करते है और रिजल्ट दिखाए देने पर किसी लिंक पर क्लिक करते है तो एक आर्टिकल फॉर्म में कंटेंट दिखाई देता है जिसे “टेक्स्ट कंटेंट” कहते है। वही अगर हम कोई विडिओ देखते है तो वह एक “विडिओ कंटेंट” होता है। 

यदि कोई इमेज से स्टोरी निकल कर आती है तो वह इमेज फॉर्म में कटेंट होता है। कोई पॉडकास्ट सुनना जो की एक “ऑडियो कंटेंट” होता है। 

कंटेंट राइटिंग क्या है ? 

कंटेंट राइटिंग टेक्स्ट के फॉर्म में कुछ लिखना है किसी चीज पर आप निबंध लिखते हैं तो वह एक “कंटेंट राइटिंग” कहलाता है।

कंटेंट राइटिंग कैसे करते है ?

मैं आपको बहुत ज्यादा घुमाने वाला नहीं। आपको लिखकर कंटेंट राइटिंग प्रैक्टिस करनी होगी। इसके लिए कोई दवा या जन्म घुट्टी नहीं है जिसको पीकर आप कंटेंट राइटर बन जाये। यदि आपको लिखना नहीं पसंद है तो यह आपके लिए थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। 

आपको लिखने से प्यार करना होगा। फिर भी आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप इसे इरिटेट हो सकते है, जो आपको एक सफल कंटेंट राइटर नहीं बना सकता। यदि आपको बिल्कुल भी आईडिया नहीं है की मैं कैसे लिखना शुरू करूं ? तो हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। 

आप गूगल पर जाए कोई भी कंटेंट को पढ़े, जो टॉपिक्स आपको अच्छे लगते है। और उसे अपने शब्दों में लिख डालिए। इसे चार से पांच बार दोहराए। इससे आपको आईडिया मिल जायेगा कि कंटेंट लिखना कैसे है। 

यदि आप ऐसा नहीं कर पाते तो किसी वीडियो को देखें और उस वीडियो में जो बोला जा रहा है उसे आप लिखित में कर दीजिए। ऐसे करके भी आप प्रैक्टिस कर सकते हैं। चलो यह तो आप की मर्जी से हो गया। मैं आपको एक सलाह देता हूं कि अपना एक छोटा सा फ्री ब्लॉग बना ले। 

अब ! आप जो भी लिखते हैं उसे पब्लिश करते रहे। ऐसे करके इससे आपको आगे जाकर मदद मिलेगी। वह मैं आपको आगे बताने वाला हूं। कंटेंट पब्लिश जरूर करे यह आपका पहला उदेश्य रहना चाहिए। यह ना सोचा कि इसमें क्या गलती है या बुरा लग रहा है, आर्टिकल परफेक्ट नहीं है आपको बस पब्लिश करना है फिलहाल। 

जहां तक मुझे पता है जो लोग कंटेंट राइटिंग करते हैं वह ब्लॉग और किताबे पढ़ने के काफी शौकीन होते है। ऐसे करके वह अपने कंटेंट की Readability को इम्प्रूव करते है जो हर एक कंटेंट राइटर के लिए जरूरी है। शुरू में आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। 

कंटेंट लिखने के बाद क्या करे ?

जैसे ही आपका आर्टिकल तैयार हो जाता है उसे इस तरह ट्रीट करे की उसे कोई उपयोगकर्ता उसे पढ़ रहा है। हो सके अपने किसी दोस्त से वह आर्टिकल पढ़ने को बोले। ऐसे करके उन गलतियों को खोज सकते है जो आप नहीं देख पाते। 

यह आर्टिकल को चैक करने का कारगार तरीका है। जिसे मैं प्रूफ रीडिंग कहता हूं। कोई ग्रामर की मिस्टेक, देवनागरी की मिस्टेक निकलती है उन्हें ठीक करे फिर आगे बढे। यह छोटी -छोटी बातें आपको एक अच्छा राइटर बनाने के लिए काफी है। 

कंटेंट राइटिंग से पैसे कैसे कमाए ?

आप यह जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे की हम कंटेंट राइटिंग करके पैसे कैसे कमा सकते हैं। जैसे कि मैंने पीछे आपको बताया कि आपने एक ब्लॉग बनाया था। और उसमे कुछ कंटेंट पब्लिश किए थे। वह एक रिज्यूम की तरह है। जो आपको काम दिलाने में मदद करेगा। 

वह आपके एक्सपीरियंस को बताएगा। बहुत सारे वेबसाइट ओनर कंटेंट राइटर हायर करते हैं।  कंटेंट के बदले वह कुछ पैसे देते हैं। आजकल लोग 1000 वर्ड्स आर्टिकल लिखने का 250 रूपये से 400 रूपये लेते हैं। यह तो मैं सिर्फ बिगिनर की बात कर रहा हूं।

जो इसमें Professionally काम करते है और जिनके पास अच्छा एक्सपीरियंस है। वह एक आर्टिकल का 1000 रूपये चार्ज करते है। यदि वह एक दिन केवल दो आर्टिकल भी लिखते है तो वह महीने का 60,000 आसानी से कमाते है। आप भी यह अमाउंट अचीव कर सकते है। 

यदि आप किसी ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिखते हैं तो उन्हें अपने फ्री ब्लॉग का उदाहरण दे सकते है जो की एक Resume है।

यदि आप एक आर्टिकल का कम से कम 200 रूपये भी चार्ज करते है और दिन में एक आर्टिकल भी लिखते है तो आप महीने के 6000 रूपये Easily काम सकते है। छोटे से शुरुवात करे क्युकी बूंद – बूंद से ही घड़ा भरता है। 

Golden Bonus Points:

आप सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी प्रोफाइल बना सकते है उसमे खुद को एक Content Writer शो करवा सकते है जिससे आपको काम मिलने में आसानी होगी। अगर आप किसी के साथ लॉन्ग टर्म करते रहते है तो वह आपको आगे रेफर भी कर सकते है और उनके लिए काम कर सकते है। जिससे आपकी कमाई डबल हो सकती है। 

जिसके लिए आप काम कर रहे है उनसे feedback लेकर अपने ब्लॉग में मेंशन कर सकते है जो आपको पॉपुलर बना सकता है। 

बढ़िया कंटेंट राइटर बनने के लिए टिप्स :

1.अपना आर्टिकल पैटर्न बनाना। 

2. रोजाना एक आर्टिकल लिखना है चाहे 200 वर्ड्स का क्यों ना हो। 

3. आर्टिकल में गलतियों को ढूंढ कर उन्हें जड़ से मिटा देना। 

4. Daily ब्लॉग्स और किताबें पढ़ना। 

5. अपने उपयोगकर्ता को समझना। 

Leave a Comment