उल्टी रोकने के घरेलू उपाय : Ulti (Vomiting) ke Liye Gharelu Nuskhe

जब किसी को उल्टी जैसे महसूस होता है तो वह इंसान उल्टी कर देता है अब उल्टी होने के पीछे क्या कारण है और इसको कैसे रोका जा सकता है आइए जानते हैं।

उल्टी क्या होती है | What is Vomiting

उल्टी तब होती है, जब भोजन अनपच हो जाता है या कई तरह के भोजन सेवन करने से भी उल्टियां होती है।

गर्भवती महिलाओं को भी उल्टियां होती है पर इसके पीछे कुछ और कारण होते हैं, कुछ लोगों पर ट्रेन में उल्टियां होती है और इसके अलग कारण होते हैं।

उल्टी के समय क्या होता है ?

उल्टी के दौरान पेट में पड़ा हुआ भोजन शरीर में मुजूद एफोफेगस मुँह की तरफ फेकता है, जो उल्टी के रूप में बाहर आता है। उल्टी घबराहट की वजह से, जी मचलने की वजह से और भी कई कारणों से आ सकती है जो आप आगे देखने वाले हैं।

बारबार उल्टी होना किस बात का संकेत है ?

जब कभी बार-बार इंसान को उल्टियां होती है, तो यह सीधा बीमारी की ओर इशारा करता है जैसे हो सकता है इंसान दिल के दौरे से प्रभावित हो या फेफड़ों के संक्रमण होने के कारण उल्टियां हो सकती है।

उल्टी होने के पीछे क्या कारण है?

हमने पहले ही बताया है कि उल्टी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं हम इसे 3 भागों में विभाजित कर रहे हैं ताकि आप अच्छे से समझ सके :

उल्टी होने के सामान्य कारण | Normal Vomiting Causes

  • पेट में अधिक जलन होने के कारण
  • पेट में संक्रमण होने के कारण
  • पेट में छाले हो जाने के कारण, जिससे पेट में जलन होती है और फिर उल्टी आती है।
  • अधिक सिर दर्द होने के कारण
  • अधिक भोजन ग्रहण करने के कारण
  • शराब, धूम्रपान या कोई अन्य नशा ज्यादा करने के कारण भी उल्टी हो सकती है
  • पेट में एसिडिटी होने के कारण
  • अधिक तनाव होने से
  • किसी दवाई के साइड इफेक्ट के कारण
  • वायरल इंफेक्शन और किसी प्रकार की एलर्जी के कारण
  • किसी भयानक बीमारी होने के कारण

ट्रैवल के समय उल्टी होने के कारण :

यात्रा करते समय उल्टी होने के कई कारण है जैसे :

  • यात्रा के दौरान किसी परफ्यूम, इत्र या अगरबत्ती की तेज सुगंध से उल्टी आ सकती है।
  • बस या कार में ज्यादा समय तक ट्रैवल करने से जी मिचलाने लगता है जिसकी वजह से उल्टी जैसा महसूस होने लगता है।
  • ट्रैवल के समय थकावट की वजह से भी उल्टी आ सकती है।

गर्भवती महिलाओं को उल्टी होने के कारण :

  • गर्भावस्था के समय शरीर में बैक्टीरिया होने के कारण उल्टी हो सकती है।
  • मसालों की तेज सुगंध से उल्टी हो सकती है
  • गर्भवती के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तन से
  • शरीर में अधिक हार्मोन हो जाने के कारण

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय :

यह घरेलू नुस्खे सभी तरह के उल्टी के कारणो में विजय है। आप इन देसी नुस्खों को बेझिझक अपना सकते है :

पहला घरेलू नुस्खातुलसी

उल्टी को रोकने के लिए तुलसी के पत्तो का रस पीने से उल्टी को रोका जा सकता है। यह तरीका मन मचलने को दूर कर देता है, या आप तुलसी के रस को, शहद में मिलाकर भी पी सकते हैं यह उपाय उल्टी को रोकने का सबसे सरल तरीका है। 

दूसरा नुस्खापानी 

जब बार-बार उल्टी होती है तो शरीर काफी ढीला तथा कमजोर पड़ जाता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यदि आप उल्टी होने के बाद एक गिलास पानी में नींबू और थोड़ा नमक मिलाकर इसका सेवन करते है तो यह पानी की कमी को पूरा करेगा और उल्टी को भी रोकेगा। 

तीसरा नुस्खाअदरक

उल्टी को रोकने के लिए अदरक का उपयोग एक कारगर उपाय है। उल्टी में घबराहट महसूस होती है घबराहट को कम करने के लिए नींबू के रस में अदरक के रस को मिलाकर एक चम्मच – दो चम्मच पीते रहे। यह उल्टी रोकने का सबसे अच्छा उपाय है। 

चौथा नुस्खापुदीना वाली चाय 

पुदीना वाली चाय बनाने के लिए पुदीने की सूखी पत्तियों को गर्म पानी में डालकर इसकी एक कड़क चाय बनाये और उसका सेवन करें। इससे आपका मन ताजा हो जायेगा और मन मचलना और ऊबना कम हो जायेगा, जिससे उल्टी होनी की सम्भावना काफी कम हो जाती है। 

पांचवा नुस्खाप्याज

प्याज एक ऐसी सब्जी है जो हर घर की रसोई में मौजूद होती है। प्याज के रस से उल्टी का बहुत आसानी से रोका जा सकता है। इसके लिए प्याज के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। उल्टी की रोकथाम के लिए यह सबसे सस्ता और अच्छा घरेलू उपचार है। 

छठा नुस्खाकलौंजी

कलौंजी का उपयोग उल्टी रोकने में कारगार है इसके लिए आधा चम्मच कलौंजी का तेल लेकर उसमें अदरक के रस को मिलाकर इसका सेवन करे। ऐसे उपचार शरीर को हार्म नहीं पहुँचाते और सेहत के लिए ही भी अच्छे होते है। 

सातवा नुस्खाटमाटर

टमाटर का उपयोग उल्टी की रोकथाम के लिए अच्छे इलाज है। इसके लिए एक पका हुआ टमाटर लेकर उसमें पांच – छ इलायची और कुछ काली मिर्च के दाने को अच्छे से कूटकर इसका रोजाना सेवन करें। यह घबराहट को कम करता है और उल्टी में तुरंत लाभ देता है। 

आठवां नुस्खासौंफ 

सौंफ में पाए जाने वाले औषधि गुण बहुत ही फायदेमंद होते हैं। उल्टी में तुरंत राहत पाने के लिए यह उपाय सबसे सही है। इसके लिए आप सौंफ को ऐसे ही चबाना शुरु कर दें। इस उपाय से आपको तुरंत फर्क दिखाई देगा। 

उल्टी में क्या नहीं खाना चाहिए ?

  • उल्टी में ध्यान रखें कि आप कोई अधिक तेल, मसाले वाला भोजन ना करें इससे मन मचलने लगता है। 
  • उल्टी के समय कड़वे पदार्थों का सेवन ना करें, इससे भी मन खराब होकर उल्टी आ सकती है। 

उल्टी से बचाव करने के तरीके :

  • उल्टी के दौरान हल्का भोजन करे जैसे खिचड़ी और दलिया। 
  • बहुत ज्यादा भोजन ना खाएं इससे मन खराब होता है उल्टी जैसा महसूस होता है। 
  • खट्टी चीजों का सेवन कर सकते हैं जैसे नींबू को चाटना या आचार। 
  • किसी बंद कमरे में रहने की बजाय कोई खुली जगह पर रहे। 

Conclusion : जब किसी को पहले उल्टी आती है तो वह सबसे पहला घरेलू उपचार के पीछे ही भागता है क्युकी यह उपचार उल्टी रोकने के लिए बहुत अच्छे और सरल होते हैं। उल्टी की रोकथाम के लिए घरेलू नुस्खे बहुत ही जल्दी और कारगर साबित होते हैं। 

Leave a Comment