पंजाब के वन मंत्री कौन है?

पंजाब राज्य के वन मंत्री लाल चंद कटारुचक है। पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के बाद कैबिनेट मंत्रियों का गठन किया गया। जिसमें लाल चंद कटारुचक ने वन मंत्री के तौर पर पंजाब राज्य में शपथ ली है। 

लाल चंद कटारुचक जो पंजाब के पठानकोट के कटारुचक गांव के रहने वाले हैं। ये 6 बार कटारुचक गांव के सरपंच रह चुके हैं और वर्तमान में आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। लाल चंद कटारुचक वर्तमान में भोआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। 

लाल चंद कटारुचक का परिचय

  • पूरा नामः लाल चंद कटारुचक
  • जन्म दिनांकः 1971
  • उम्रः 51 वर्ष
  • पदः वन मंत्री और विधायक
  • राष्ट्रीयताः भारतीय
  • राजनीतिक दलः आम आदमी पार्टी

वन मंत्री की अन्य विभाग में भूमिका

लाल चंद कटारुचक वन मंत्रालय के साथ साथ अन्य कई विभाग में अपनी भूमिका निभा रहे हैं कैबिनेट मंत्री के तौर पर वन मंत्रालय के साथ-साथ ओर भी विभाग की जिम्मेदारी इनको सौंपी गई है जो कुछ इस प्रकार से हैः

  • खाद्य विभाग 
  • उपभोक्ता विभाग 
  • वन विभाग

वन मंत्री के उद्देश्य

कैबिनेट मंत्री को वन मंत्रालय सौंपने के बाद कौन कौन सी जिम्मेदारियों को संभालना होता है, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैः

  • वन्य जीव को सुरक्षा देना राष्ट्रीय वन और अभ्यारण के संपूर्ण कार्य और जिम्मेदारियों को सही तरीके से संभालना होता है।
  • वन मंत्री को नए पेड़ पौधे उगाने से संबंधित राज्य में जागरूकता फैलाना और नए पौधे उगाने के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्य करना।
  • वन मंत्री पद पर काम करने वाले उम्मीदवार को लुप्त होने जा रही जातियों और वन्यजीवों को बचाने का प्रयास करना।

Leave a Comment