Resume Kaise Banaye – रिज्यूम बनाने का सबसे आसान तरीका

Resume क्या होता है, Resume Kaise Bnate Hai, रिज्यूम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है, Resume में आपकी सभी जानकारी लिखी होती है, आइये स्टेप बय स्टेप जानते है Resume Kaise Bnate Hai

Resume Kya Hota Hai – रिज्यूम किसे कहते हैं ?

रिज्यूमे एक ऐसी शीट होती है जो आपके बारे में पूरी जानकारी देती है। जब आप किसी भी जॉब में अप्लाई करने जाते हैं पहले आपका Resume मांगते हैं। क्योंकि Resume में आपका सारा चिठा – पता लिखा होता है। 

Resume में आपका सारा डाटा होता है जैसे आपका नाम, आपकी उम्र, क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस आदि। 

जो सीधे तौर पर बता देती है कि आप की योग्यताएं क्या-क्या है। 

Resume में क्या लिखते है ?

Resume में आपको अपने बारे में सभी जानकारी प्वाइंट बाय प्वाइंट बतानी होती है :

व्यक्तिगत जानकारी : Resume में आपको सबसे पहले अपना नाम, माता-पिता का नाम आपका एड्रेस, अपना ईमेल आईडी, फोन नंबर पासपोर्ट साइज फोटो (यदि जरूरी हो)

शिक्षित जानकारी : आपने जहां तक की पढ़ाई की है वह क्वालिफिकेशन आपको इसमें ऐड करनी होती है। इसके साथ यदि आपको कोई एक्सपीरियंस है तो वह भी आप लिख सकते हैं। 

अतिरिक्त जानकारी : पढ़ाई के साथ यदि आप कोई विशेष से विषय के बारे में जानकारी या ज्ञान है तो आप वह लिख सकते हैं, इससे Resume देने वाले को यह पता लगता है कि आप किन विषयों के बारे में अधिक जानकारी रखते हैं। 

वर्क एक्सपीरियंस : यदि आप पहली बार किसी जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं या पहले आपने यह कार्य किया हुआ है तो उसका अनुभव Resume में जरूर शेयर करें, इससे इंटरव्यू में पास होने की संभावना अधिक हो जाती है। 

उदेश्य लिखें : नौकरी को पाने का उद्देश्य क्या है, यह लिखना को बहुत जरूरी है इससे इंटरव्यू लेने वाला यह समझते हैं कि आप इस नौकरी को पाकर कौन से उदेश्य को पूरा करना चाहते हैं। 

Resume Bnane Ke Liye Kya Chaheye ?

रिज्यूम बनाने के लिए आपके पास यह चीजें होनी चाहिए :

  • कंप्यूटर या लैपटॉप
  • इंटरनेट कनेक्शन

Resume Kaise Banaye – रिज्यूम बनाने का आसान तरीका : 

हम आपको प्रोफेशनल रिज्यूम बनाने के बारे में बताने वाले हैं, जो एमएस वर्ड की सहायता से बनाया जाता है :

> MS Word ओपन करें : प्रोफेशनल रिज्यूम बनाने के लिए आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में एमएस वर्ड ओपन करना होगा, उसके बाद Template वाले ऑप्शन होते हैं यह टेंपलेट में बने बनाए रिज्यूम होते हैं उन्हें बस आपको एडिट करना होता है आप अपनी मनपसंद टेंपलेट को यूज कर सकते हैं। 

> Template Edit करें : एमएस वर्ड में किसी भी टेंप्लेट को एडिट करने के लिए आपको एडिटिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। एडिटिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Editing Mode शुरू हो जाता है। 

> अपनी फोटो लगाए और नाम लिखें : सबसे पहले आपको अपनी फोटो लगानी होती है उसके बाद अपना नाम, माता – पिता का नाम फोन नंबर और ईमेल आईडी यह सभी चीज एडिट करनी होती है। किसी भी टेक्स्ट को एडिट करने के लिए टेक्स्ट  को ओके करें और लिखना शुरू करें। 

> Short Intro लिखें : अबाउट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आपको अपने बारे में दो-तीन लाइनें लिखनी होती है। बेहद सरल भाषा में लिखें और पूरी स्पष्टता के साथ लिखें। 

> अपना एक्सपीरियंस लिखें : शीट में एक्सपीरियंस वाले बटन पर क्लिक करके उसके नीचे देने जाने वाले पैराग्राफ को एडिट करना होता है पैराग्राफ को डिलीट करके अपना वर्क एक्सपीरियंस लिखना होता है यदि आपको किसी विशेष विषय के बारे में तकनीकी ज्ञान है तो वह Share कर सकते हैं। 

> शिक्षण योग्यता लिखें : एजुकेशन वाले बटन पर क्लिक करके पहले लिखे पैराग्राफ को डिलीट करें और आपने जहां तक भी पढ़ाई की है वह सभी अच्छे से लिखो। यह सब लिखने के बाद यदि आपके पास कोई कोर्स डिग्री है तो वह भी शेयर कर सकते हैं इससे नौकरी मिलने की संभावना और बढ़ जाती है। 

> अपनी Hobbies बताएं : Resume को थोड़ा Attractive बनाने के लिए आप अपनी हॉबी से शेयर कर सकते हैं। यदि आपको गाना सुनना पसंद है, बुक पढ़ना पसंद है या किसी स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट रखते हैं तो वह लिख सकते हैं। 

> Resume Download करे : सारी जानकारी लिखने के बाद आप अपना रिज्यूम को सेव कर सकते हैं और अपने कंप्यूटर में पीसी में डाउनलोड कर सकते हैं। रिज्यूम डाउनलोड करके आप किसी को मेल भी कर सकते हैं या कहीं शेयर कर सकते हैं। यदि बाद में कभी Resume में 

कुछ एडिट करना चाहते तो Resume File ओपन करके कभी भी एडिट कर सकते है। 

Resume बनाने वाले 5 सबसे अच्छे ऐप्स : 

यदि किसी कारणवश आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो आप अपने मोबाइल फोन की सहायता से एप्लीकेशन डाउनलोड करके Resume तैयार कर सकते हैं Resume तैयार करने का यह सबसे आसान और अच्छा तरीका है। आप कहीं भी बैठ कर आराम से अपना Resume  तैयार कर सकते हैं :

  • Resume Builder App
  • Resume PDF Maker
  • Canva App
  • Free Resume Builder
  • CV Maker Resume Builder

Application Se Resume Bnane Ke Liye : 

यदि आपने एप्लीकेशन पर रिज्यूम बनाने का सोच लिया है तो पहले आपको प्ले स्टोर पर जाकर इनमें से किसी एक एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद इंस्टॉल करना होता है। जैसे ही आप एप्लीकेशन 

को इंस्टॉल कर लेंगे आपको अपनी ईमेल आईडी, गूगल अकाउंट या फेसबुक अकाउंट से Log In करना होता है लॉग इन करने के बाद Resume बनाना शुरू कर सकते हैं। 

Resume Or CV Me Kya Difference Hai ? 

  • Resume Or CV में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि रिज्यूम दो पेज का होता है और CV का कोई अंत नहीं होता यह बहुत बड़ा होता है, जिसमें आपके बारे में विस्तार में जानकारी लिखी होती है। 
  • CV में Skills पर अधिक जोर दिया जाता है जबकि Resume में ऐसा नहीं होता। 
  • CV में व्यक्तिगत का विवरण बहुत बड़ा होता है लेकिन Resume में केवल महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। 

Resume Bnane Ke Liye Jruri Tips : 

  1. Resume बनाते समय इस बात का ध्यान रखें आप केवल वही बातें लिखे जिसके बारे में आपको एक्सपीरियंस है, कोई हवाबाजी ना करें। 
  2. जितना संभव हो सके कम शब्दों में जानकारी प्रदान करें, बहुत बड़े-बड़े पैराग्राफ बिल्कुल ना लिखें। 
  3. रिज्यूम बिल्कुल सरल शब्दों में लिखें, जिससे कोई भी पढ़े तो उसे समझ आ जाए। 
  4. रिज्यूमे में अचीवमेंट का एक अलग कॉलम बना सकते हैं, जिसमे आप अपनी अचीवमेंट बता सकते हैं। 

Conclusion : यदि आप कहीं जॉब अप्लाई करने के लिए जा रहे हैं तो आप खुद अपने हिसाब से अपना रिज्यूम तैयार कर सकते हैं “Resume Kaise Bnaye” रिज्यूम में क्या लिखें, Resume बनाते समय किन – किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह सामान्य जानकारी आपने ऊपर पढ़ी है। 

FAQs About Resume Kaise Bnaye :

Q1. Resume में क्या – क्या लिखना होता है ?

Ans : Resume में आपकी पर्सनल डिटेल जैसे आपका नाम, घर का अता – पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, शिक्षण योग्यता आदि लिखा जाता है। 

Q2. Resume किस काम में आता है ?

Ans : जब आप कहीं जॉब अप्लाई करने के लिए जाते हैं या इंटरव्यू देने के लिए जाते हैं तो वहां सबसे पहले Resume ही माँगा जाता है। 

Q3. क्या मोबाइल से रिज्यूम बना सकते हैं ?

Ans : जी हां बिल्कुल, आजकल के जमाने में बहुत सारी एप्लीकेशन है, जिसकी मदद से आप मोबाइल की सहायता से अपना Resume तैयार कर सकते हैं। 

Leave a Comment