छत्तीसगढ़ का लिंगानुपात कितना है?

किसी भी राज्य के लिंग अनुपात का आकलन 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या के आधार पर किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य का लिंगानुपात 991 है और छत्तीसगढ़ राज्य में बच्चों का लिंगानुपात 969 है। छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2001 की जनगणना के बाद साल 2011 की जनगणना में लिंगानुपात में काफी सुधार देखने को मिला है।

छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक लिंगानुपात वाले जिले की बात की जाए, तो छत्तीसगढ़ राज्य का बस्तर जिला सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला कहा जाता है। बस्तर जिले का लिंगानुपात 1023 है। छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कोरिया है। जिसका लिंगानुपात 968 है।

छत्तीसगढ़ के ज़िलों की जनसंख्या, लिंग अनुपात और साक्षरता

Sr. Noजिला का नामलिंग अनुपात दर
1.बसतर1,023
2.बीजापुर984
3.बिलासपुर971
4.दंतेवाड़ा1,020
5.धमतरी1,010
6.दुर्ग988
7.जांजगीर चांपा986
8.जशपुर1,005
9.कबीरधाम996
10.कांकेर1,006
11.कोरबा969
12.कोरिया968
13.महासमुंद1,017
14.नारायणपुर994
15.रायगढ़991
16.रायपुर984
17.राजनंदगांव1,015
18.सरगुजा978

छत्तीसगढ़ के 5 सबसे अधिक लिंगानुपात वाले जिले

छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2011 की जनगणना के अनुसार पांच सबसे अधिक लिंगानुपात वाले जिलों की सूची नीचे दी गई है:

  • बस्तर: 1023
  • दंतेवाड़ा: 1020
  • महासमुंद: 1017
  • राजनंदगांव: 1015
  • धमतरी: 1010

छत्तीसगढ़ के 5 सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले

छत्तीसगढ़ राज्य में साल 2011 की जनगणना के अनुसार पांच सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों की सूची नीचे दी गई है:

  • कोरिया : 968
  • कोरबा : 969
  • सरगुजा : 978
  • बिलासपुर : 971
  • बीजापुर : 984
  • रायपुर : 984

Leave a Comment