भूतकाल की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

इस आर्टिकल में हमने आपको भूत काल और उसके भेद के बारे में बताया है जो कि काल का एक सबसे महत्वपूर्ण प्रकार है। भूतकाल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

भूतकाल की परिभाषा

वाक्य में प्रयोग की गई क्रिया के जिस स्वरूप से गुजरे हुए समय अथवा बीते हुए समय में किए गए कार्य का बोध होता है उस समय को भूतकाल कहते हैं।

अर्थात इन वाक्यों के अंत में था, थे, थे इत्यादि शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

उदाहरण

  • रमेश कानपुर गया था। 
  • राजेश अपने नाना जी के घर गया था। 
  • शिवम कानपुर में पढ़ता था। 
  • मेरे चाचा जी मुझे कहानी सुनाते थे। 
  • रोशनी पूजा करने गई थी। 
  • वह बच्चा खेल रहा था। 
  • वह कल भूखा ही सो गया था।

दिए गए इन सभी वाक्यों के अंत में था, थी, थे इत्यादि शब्दों का प्रयोग किया गया है जो कि कार्य के भूतकाल में समाप्त होने का बोध कराते हैं अतः यह सभी वाक्य भूतकाल के उदाहरण हैं।

भूतकाल के प्रकार

भूतकाल को मुख्यतः सात भागों में विभाजित किया गया है जो कि आप निम्नलिखित देख सकते हैं-

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्न भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • समयकालीन भूतकाल
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल

1. सामान्य भूतकाल

क्रिया का ऐसा रूप जिसके द्वारा काम के बीते हुए समय में सामान्यतया पूरे होने का बोध होता है ऐसी क्रिया का प्रयोग होने वाले वाक्यों को सामान्य भूतकाल कहते हैं।

उदाहरण –

  • मैं आज जल्दी सो गया था। 
  • उसने आज ज्यादा खाना बनाया था। 
  • मैंने आज खाना नहीं खाया था।
  • राजेश ने पूरा पानी पी लिया था।
  • मैंने अपना पूरा कार्य शंकर लिया था।

2. आसन्न भूतकाल

क्रिया का ऐसा रूप जिसके द्वारा कार्य के ठीक अभी-अभी थोड़े से समय पहले ही पूरा होने का बोध होता है उस काल को आसन्न भूतकाल के रूप में जानते हैं।

उदाहरण –

  • वह अभी यहां से गया था। 
  • मैंने अभी खाना खाया था।
  • वह अभी नहा कर गया था।
  • मोहन ऑफिस जाने के लिए अभी निकला था।
  • राजेश अभी बाजार गया था।

3. संदिग्ध भूतकाल

वाक्य में प्रयोग किए गए क्रिया का ऐसा रूप जिसके द्वारा बीते हुए समय या अतीत के बारे में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।

उदाहरण – 

  • कल कानपुर में बारिश हो गई। 
  • होगी कल वह बाजार से फल आया होगा। 
  • अभी तक ट्रेन चली गई होगी। 
  • अब तक क्रिकेट मैच समाप्त हो गया होगा।
  • अब तक वे घर पहुंच गए होंगे।

4. पूर्ण भूतकाल

क्रिया का ऐसा रूप है जिससे किसी कार्य के बहुत समय पहले ही पूरे होने के बारे में जानकारी मिलती हो ऐसे वाक्यों को पूर्ण भूतकाल के अंतर्गत रखा जाता है।

उदाहरण –

  • वह खाना खा चुका था। 
  • वह अपने घर जा चुका था। 
  • रमेश ऑफिस से घर आ चुका था। 
  • पहले ही बाजार जा चुका था।
  • वहां बारिश हो चुकी थी।

5. अपूर्ण भूतकाल

ऐसी क्रिया जिसके द्वारा किसी कार्य के समाप्त होने का बोध नहीं होता है अर्थात और कार्य अभी भी होते रहने का बोध हो रहा हो, ऐसे वाक्य अपूर्ण भूतकाल कहलाते हैं।

उदाहरण – 

  • वह खाना बना रही थी। 
  • अभी सो रहा था। 
  • वह अपने मामा के घर जा रहा था। 
  • वह खेल रहा था। 
  • राजू अपना कार्य कर रहा था।

6. समयकालीन भूतकाल

क्रिया का ऐसा रूप जिसके द्वारा कार्य के भूतकाल से लेकर वर्तमान काल तक चलते रहने का बोध होता हो समय कालीन भूतकाल कहते हैं।

उदाहरण – 

  • वह पिछले दो दिन से जाग रहा है।
  • उसने दो दिन से खाना नहीं खाया है।
  • मैं तीन घंटे से साइकिल चला रहा है।

7. हेतुहेतुमद् भूतकाल

ऐसी क्रिया जिसके द्वारा बीते हुए समय में किसी क्रिया का होना अन्य किसी क्रिया पर निर्भर करता हो ऐसे वाक्य हेतुहेतुमद् भूतकाल कहलाते हैं।

उदाहरण – 

  • यदि तुमने कहा होता तो पास हो गए होते।
  • अभी मुझे तैयार ना आता तो मैं नदी में नहा लेता।
  • यदि मेरे पास बैठ होता तो मैं खेलने जाता।
  • यदि युद्ध होता तो भारी नुकसान हो जाता।

Leave a Comment