वर्तमान काल – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

इस आर्टिकल में हमने आपको वर्तमान काल और उसके भेदों के बारे में बताया है जो कि काल का एक सबसे महत्वपूर्ण प्रकार है। वर्तमान काल के बारे में इस लेख में आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

वर्तमान काल की परिभाषा

क्रिया के जिस भी रूप से वर्तमान समय में मौजूदा स्थिति या किसी घटना के वर्तमान समय मे होने के बारे में संकेत मिलता है वह कल वर्तमान काल कहलाता है।

वर्तमान काल के उदाहरण

  • राधा पूजा करती है।
  • रमेश खाना खा रहा है।
  • राम स्कूल जाता है।
  • शिल्प खाना बना रही है।
  • विनोद सफाई कर रहा है।
  • अमित क्रिकेट खेलता है।
  • रमेश खाना खा चुका है।

वर्तमान काल के भेद 

वर्तमान काल के छः भेद होते है जो कि आपको निम्नलिखित दिए गए हैं-

  • सामान्य वर्तमान काल
  • पूर्ण वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमान काल
  • तात्कालिक वर्तमान काल
  • संदिग्ध वर्तमान काल
  • संभाव्य वर्तमान काल

1. सामान्य वर्तमान काल

वाक्य में प्रयोग की गई क्रिया के जिस भी रूप से किसी भी कार्य के सामान्य रूप से वर्तमान समय में होने का बोध हो रहा हो वह काल को सामान्य वर्तमान काल कहलाता हैं।

उदाहरण –

  • मैं स्कूल जाता हूं।
  • रमेश खाना बनाता है। 
  • राधा पूजा करती है। 
  • आकाश क्रिकेट खेलता है। 
  • वरुण कोचिंग जाता है। 
  • रामू अपना काम स्वयं करता है

2. पूर्ण वर्तमान काल

क्रिया में प्रयोग किए गए ऐसे शब्द जिनसे किसी कार्य के पूर्ण होने का पता वर्तमान समय में चलता है तथा यह उन कार्यों का बोध कराते है जो हाल ही में समाप्त हुए हैं, वह काल पूर्ण वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदाहरण-

  • मैं अभी अभी कॉलेज से आया।
  • मीरा ने अभी खाना बनाया।
  • राहुल ने अभी खाना खाया।
  • वह खेलकर अभी आया।
  • राधिका ने अभी पूजा की।
  • दिनेश ने पानी पिया।

3. अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया का ऐसा रूप जिससे किसी भी कार्य के लगातार होने का बोध होता है अर्थात किसी कार्य के लगातार होते रहने का बोध होता है वह काल अपूर्ण वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदाहरण – 

  • मैं खाना खा रहा हूं। 
  • रमेश स्कूल जा रहा है। 
  • रीता खाना बना रही है। 
  • राधा पूजा कर रहे हैं। 
  • किशोर अभी खेल रहा है। 
  • राजू अभी बाहर जा रहा है।

4. तात्कालिक वर्तमान काल

क्रिया का ऐसा रूप जिससे वर्तमान समय मे किसी कार्य के तत्काल होने के बारे में पता चलता है, वह तात्कालिक वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदाहरण – 

  • वह सो रहा है। 
  • मैं खेल रहा हूं। 
  • दिनेश साइकिल चला रहा है।  
  • राजू केक खा रहा है। 
  • बीरू गाना गा रहा है।

5. संदिग्ध वर्तमान काल

क्रिया का ऐसा रूप जिससे किसी कार्य के वर्तमान समय में कार्य के होने में संदेह का बोध होता हो वह संदिग्ध वर्तमान काल कहलाते हैं।

उदाहरण –

  • मोहन घर पहुच गया होगा।
  • मीनू ने खाना खा लिया होगा।
  • रोहन पढ़ाई कर रहा होगा।
  • रवि स्कूल से आ गया होगा।

6. संभाव्य वर्तमान काल

वाक्य में प्रयोग होने वाला क्रिया जा ऐसा रूप जो वर्तमान काल मे कार्य के होने की संभावना को व्यक्त करता हो संभाव्य वर्तमान काल कहलाता है।

उदाहरण –

  • आप यह खाना खा सकते हैं।
  • तुम यह पुस्तक पढ़ सकते हो।
  • मोनिका यह चित्र देख सकती थी।
  • अमर राजू के साथ जा सकता है।
  • तुम यहाँ पर आ सकते हो।
  • अब तुम खाना बना सकती हो।

Leave a Comment