परिमाणवाचक विशेषण – परिभाषा, भेद और उदाहरण

परिमाणवाचक विशेषण, विशेषण का एक महत्वपूर्ण भेद है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, इस आर्टिकल में हम आपको परिमाणवाचक विशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं अतः इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा

वाक्य में प्रयोग किए जाने वाले ऐसे शब्द जो किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम की माप तौल या परिमाण के बारे में जानकारी देते हैं परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

सामान्य भाषा में कहें तो जो किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा,  नाप-तोल या परिमाण का बोध कराते हैं उन शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे – पूरा दूध, आधा पानी, थोड़ा जूस, पूरा देश इत्यादि।

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • राजू ने पूरा दूध बाजार में बेच दिया।
  • दूधवाला दूध में आधा पानी मिलाकर सब को बेचता है।
  • राजेश जरा सी बात पर मुंह फुलाकर बैठ गया।
  • रमेश कल बहुत देर बाद घर गया।
  • रोहित के पास बहुत सारी किताबें हैं।
  • राजीव के पास आधा पानी मिला हुआ दूध है।
  • पूरा देश आज त्यौहार मना रहा है।
  • आज पूरे देश में जश्न का माहौल है।
  • कुए में आधा पानी भरा हुआ है।
  • आज मेरे पास बहुत सारे काम है।
  • तुमने कल टंकी में थोड़ा सा पानी भरा।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद

परिमाणवाचक विशेषण को दो भेदों में विभाजित किया गया है जो कि निम्नलिखित दिए गए हैं-

  • निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  • अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

वाक्य में प्रयोग होने वाले ऐसे शब्द जो हमें किसी वस्तु की निश्चित मात्रा या एक निश्चित परिमाण के बारे में जानकारी देते हैं उन शब्दों को निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे – 1 किलो चीनी, 2 लीटर दूध, 1 किलो अनार, 1 किलो आटा इत्यादि।

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • आज खाने में 1 किलो चावल लगेंगे।
  • रोटी के लिए आज 2 किलो आटा की आवश्यकता पड़ेगी।
  • मेरे पास सिर्फ 1 किलो चीनी है।
  • राहुल कल 1 किलो मटर बाजार से लेकर आया था।
  • शिवम 10 किलो गेहूं बाजार से लाया।
  • यहां पर सिर्फ 5 किलो आलू हैं।
  • राहुल के पास 2 लीटर दूध है।
  • राजा के पास 1 किलो तेल है।
  • आज खाने में 1 किलो पनीर बनेगी।
  • शाम को मैं 1 किलो केले लेकर आऊंगा।

2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

वाक्य में प्रयुक्त होने वाले ऐसे शब्द जो हमें किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के एक निश्चित मात्रा अथवा परिमाण का बोध नहीं कराते हैं ऐसे शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

जैसे – थोड़ा दूध, कुछ सेव, कुछ आटा, थोड़ा घी इत्यादि।

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • रमेश बाजार से कुछ अनार खरीद कर लाया है।
  • बहुत सारे लोग सुबह टहलने जाते हैं।
  • बहुत सारे लोग क्रिकेट मैच देखते हैं।
  • हमारे यहां बहुत कम लोग इंग्लिश बोलते हैं।
  • रितेश अपने घर से थोड़ा सा घी लाया है।
  • मेरे गांव से बहुत लोग बाहर चले गए।
  • रोहन बहुत दिन बाद अपने घर वापस आया।
  • दिनेश के घर में थोड़ा सा आटा रखा है।
  • आज राजू के पास थोड़ा दूध बचा है।

Leave a Comment