पुल्लिंग की परिभाषा, शब्द तथा उदाहरण

आज के इस लेख में हम पुल्लिंग के बारे में बात करने वाले हैं तथा इस लेख में हम पुल्लिंग की परिभाषा को उदाहरण सहित समझने का प्रयास करेंगे, इस लेख में आप पुल्लिंग के बारे में उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी पढ़ेंगे।

पुल्लिंग की परिभाषा

वाक्य में प्रयोग होने वाले ऐसे संज्ञा शब्द जो हमे किसी वस्तु अथवा व्यक्ति आदि के जाति का बोध कराते हैं, वह शब्द पुल्लिंग कहलाते हैं।

जैसे –

निर्जीव पुल्लिंग -: कपड़ा, रक्त, रबर, शहद, वसंत, फल, पत्थर, धन, पोषण, नशा, नक्शा, भाग्य, मटर, धंधा आदि।

सजीव पुल्लिंग -: घोड़ा, लड़का, बकरा, आदमी, हाथी, भेड़िया, शेर, खटमल, कुत्ता, बालक, बन्दर, शिशु, राजकुमार, पत्रकार, राजा आदि।

पुल्लिंग के उदाहरण

जैसे :- भेड़ीया, खटमल, खरगोश, मच्छर, चीता, पक्षी, मनुष्य, घर, वस्तु आदि।

दिनों के नाम :-

 मंगलवार, बुधवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, शनिवार आदि।

समूहवाचक संज्ञा :-

 समाज, दल, मण्डल, वर्ग, समूह समाज, पंचायत, वर्ग, मोहल्ला, दल इत्यादि।

भारी वस्तुएं :-

 रस्सा, घर, पर्वत, ,पहाड़ आदि।

महीनो के नाम :-

मार्च, फरवरी, चैत, वैशाख, ज्येष्ट, सावन आदि। 

देशों के नाम :-

  चीन, भारत, इरान, अमेरिका आदि।

महासागरों के नाम :-

 हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अरब महासागर आदि।

फूलों के नाम :- 

 गुलाब, कमल, गेंदा, सूरजमुखी, मोतिया आदि।

पेड़ों के नाम :-

नीम, पीपल, बरगद, संतरा, अमरुद, जामुन, बबूल आदि।

शरीर के अंग :-

हाथ, पैर, गला, बाल, चेहरा, हृदय, सिर, नाक, कान, मस्तक इत्यादि।

अक्षरों के नाम :-

अ, आ, ऊ , क , ख, ग इत्यादि।

पुल्लिंग के वाक्य प्रयोग

दंड – गलती करने पर दंड अवश्य मिलेगा।

लक्ष्य – प्रत्येक व्यक्ति को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

फर्ज – मैंने आपकी मदद की यह मेरा फर्ज था।

वन – स्वस्थ जीवन के लिये वन का भी बड़ा महत्व है।

आलस्य – हमे अपने जीवन में आलस्य नहीं करना चाहिए।

जख्म – चोट के कारण मेरा जख्म और बढ़ गया है।

भारत – भारत देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य है।

ह्रदय – मेरा ह्रदय बहुत तेजी से धड़क रहा है।

हीरा – हीरा सबसे कीमती तत्वों में से एक है।

सूरजमुखी – सूरजमुखी सबसे अनोखे फूलों में से एक है।

Leave a Comment