BBA Full Form In Hindi – बीबीए (BBA) क्या है कैसे करें?

बहुत से छात्र 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद BBA Course की तरफ ज्यादा रुचि दिखाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, BBA का कोर्स बिजनेस से संबंधित होता है।

लेकिन, कई छात्रों के मन में BBA Full Form In Hindi ? BBA क्या है ? BBA कैसे करें ? BBA कोर्स कितने साल के लिए होता है ? इत्यादि जैसे सवाल होता है। 

यदि आपके भी सवाल BBA कोर्स से संबंधित कुछ इसी प्रकार के हैं, तो आज आपको इस लेख में BBA Course से संबंधित यह सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। आप लेख के साथ अंत तक बने रहे।

BBA Full Form In Hindi ?

बहुत से छात्रों के मन में सवाल होता है की BBA का Full Form क्या है ? तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि BBA का Full Form Bachelor Of Business Administration है।

देखा जाए तो BBA को हिंदी भाषा में व्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक बोला जाता है। छात्र BBA कोर्स के जरिए बिजनेस से संबंधित नियम और काम करने के तौर तरीकों के बारे में पढ़ाई करते हैं।

BBA क्या है ?

दोस्तों, BBA एक स्नातक लेवल का कोर्स होता है। जिसे छात्रों द्वारा 12वीं पास करने के बाद किया जाता है। BBA कोर्स में छात्रों को व्यवसाय से संबंधित पढ़ाई पढ़ाया जाता है।

यह कोर्स छात्रों को व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। BBA कोर्स करने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है।

BBA कोर्स कितने साल के लिए होता है ?

जैसे आपको BA, BSC, Bcom कोर्स करने में 3 वर्ष का वक्त लगता है। ठीक उसी प्रकार आपको BBA कोर्स करने में 3 वर्ष का वक्त लगेगा।

क्योंकि, BBA कोर्स भी अन्य स्नातक कोर्स जैसे BCOM, BSC, BA जैसा ही होता है। इसीलिए, मैने ऊपर मेंशन किया है की BBA कोर्स स्नातक लेवल का कोर्स होता है।

BBA कैसे करें ?

  • यदि आप किसी भी विषय से 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर लेते हैं, तो आप BBA कोर्स सरलता से कर सकते हैं।
  • जब आप 12th पास कर लेंगे तो आपको इसके बाद BBA कोर्स करने के लिए कॉलेज में दाखिला लेना होगा। अगर आप बड़े सरकारी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको एंट्रेंस एग्जाम भी देना होगा।
  • अगर आप प्राइवेट कॉलेज से BBA कोर्स करना चाहते हैं तो कुछ कॉलेज ऐसे हैं जो बिना एंट्रेंस एग्जाम के छात्रों का एडमिशन लेती है, तो आप ऐसे कॉलेज में सीधा एडमिशन ले सकते हैं।
  • जब आप BBA कोर्स के लिए एडमिशन ले लेंगे तो आपको BBA डिग्री में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए 3 वर्ष कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी होगी। 

निष्कर्ष :-

आशा करता हूं की आपको इस लेख को पढ़ कर BBA Full Form In Hindi, BBA क्या है, BBA कोर्स कितने साल का होता है, BBA कैसे करें, इत्यादि से जुड़े आपके सवालों के जवाब समझ आ गया होगा।

अगर आप मुझसे BBA कोर्स से संबंधित कुछ और सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप बेसक पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया है, तो आप अन्य छात्रों के साथ अवश्य साझा करें।

Leave a Comment