Past Simple Tense क्या है? Sentence, Example और Rules.

Past Simple Tense

जो समय बीत चुका होता है उसे भूतकाल Past Tense कहा जाता है।

पहचान- या था, यी थी, ये थे, या, यी,ये,ता था, ते थे, थी, ई, इत्यादि शब्द अगर अंत में आते हैं, तो यह Past Tense पहचान होती है।

  • वह स्कूल में पढ़ता था।
  • राधा चाय बनाती थी।
  • हम इस घर में रहते थे।
  • मीरा स्कूल नहीं गई।
  • क्या तुमने अपना पाठ याद किया।
  • पुलिस ने चोर को क्यों पकड़ा।

जैसा कि आप इन वाक्यों में देख सकते हैं इन वाक्यों के अंत में था, थी, थे इत्यादि का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ हमें यह भी पता चल रहा है कि काम कुछ समय पहले हो गया है इसीलिए इन वाक्यों में बीती घटना के बारे में बात की जा रही है, इसीलिए यह सभी Simple Past Tense के कहलाते हैं।

Note:- अगर पास्ट टेंस के हिंदी वाक्य में ता था, ती थी, ते थे, ऐसे वाक्यों में ज्यादातर आदत को प्रकट किया जाता है। अगर हिंदी वाक्यों में आदत का बोध होता है तो ऐसे वाक्यों को हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए used to का इस्तेमाल किया जाता है।

जैसे कि;-

  • वह स्कूल पैदल जाया करता था।
    He used to walk to school on foot.
  • मोहन बचपन में बाग में टहलने जाया करता था।
    As a child mohan used to go for a
    walk in the garden.
  • हम इन गलियों में रात में टहला करते थे।
    We used to walk in these streets at night.

Past indefinite tense में 4 तरह के सेंटेंस बनाए जाते हैं।

  1. Simple / positive / affirmative Sentence
  2. Negative sentences
  3. Interrogative sentences
  4. Interrogative negative sentences

Simple Sentences

सिंपल सेंटेंस में सकारात्मक भाव का ज्ञात होता है, इसीलिए पास्ट इन डेफिनेट सिंपल पास्ट टेंस के ऐसे सेंटेंस को पॉजिटिव या एफर्मेटिव सेंटेंस भी कहा जाता है।

Rule of simple sentence

S+v2+o+other word

Example-

हम बगीचे में खेले।
We played in the garden.

मैं एक सेब खाना चाहता था।
I want to eat an apple.

राम घर जाता था।
Ram went home.

मैं वहां गया।
I went there.

सीता रोज स्कूल जाती थी।
Sita went to school every day.

Negative Sentences

जिस वाक्य में नकारात्मक भाव दिखाई देता है ऐसे वाक्यों को नेगेटिव सेंटेंस कहा जाता है।

Rule Of Negative Sentence

S+ was/were +not+v1+o+other

Example-

मैं शिक्षक नहीं था।
I was not a teacher.

शुभम एक खिलाड़ी नहीं था।
Shubham was not a player.

राधा पाठ याद नहीं करती थी।
Radha didn’t learn her lesson.

मैं कल स्कूल नहीं गया।
I didn’t go to school.

उन लोगों ने खाना नहीं खाया।
They did not eat.

Interrogative Sentences

जिस वाक्य में प्रश्न चिन्ह लगा होता है या प्रश्न किया जाता है ऐसे वाक्यों को इंटेरोगेटिव वाक्य कहते हैं।

Rule of Interrogative Sentence-

W/H +was/were + s +v1+o+other

Example-

सौम्या कैसी खिलाड़ी थी?
How was Saumya player ?

क्या अकबर एक महान राजा था?
Was akbar a great king?

क्या सीता सोती थी?
Did Sita sleep?

क्या मोहन डांस करता था?
Did Mohan dance ?

क्या बारिश हुई?
Did it rain ?

Interrogative Negative Sentences

ऐसे वाक्य जिसमें प्रश्न के साथ साथ नहीं कभी इस्तेमाल किया जाता है ऐसे वाक्यों को इंटेरोगेटिव नेगेटिव सेंटेंस कहा जाता है

Rule Of Sentences-

Question word + did + s + v1 + o + other word

Example-

मीरा सुबह अखबार क्यों पढ़ती थी?
Why did Meera read the newspaper in the morning?

सोहन अमेरिका में क्यों रहता था?
Why did Sohan live in america?

तुम दिल्ली में क्या करते थे?
What did you do in delhi?

तुम को धक्का किसने दिया?
Who pushed you?

तुम कहां रहते थे?
Where did you live?

Leave a Comment