Past Continuous Tense/Past Imperfect Tense | Examples, Rules And Sentences

Past Continuous Tense / Past Imperfect Tense

इसे अपूर्ण भूतकाल भी कहा जाता है, इससे हमें यह ज्ञात होता है, कि भूतकाल में कोई कार्य चल रहा था, अगर आसान भाषा में कहा जाए तो यह कि हमारे आंखों के सामने कोई कार्य घटना घटित हो रही थी।

जैसे कि :-

  • रेखा आपसे क्या कह रही थी।
  • क्या वह हमें जानकारी दे रहे थे।
  • आनंद इस कहानी का अनुवाद कर रहा था।
  • हम कल मैच खेल रहे थे।
  • पूजा आपसे क्या कह रही थी।
  • लोग आनंद से घृणा क्यों कर रहे थे।

जैसा कि आप इन वाक्यों में देख सकते हैं इन वाक्यों में कार्य भूतकाल में जारी था, मतलब कि इन वाक्य से हमें यह नहीं पता चल रहा है कि कार्य पूरा हुआ था या नहीं।

पहचान इसकी पहचान होती है क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, हुआ था, इत्यादि शब्द अंत में आते हैं। पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य में काम का भूतकाल में जारी होना पाया जाता है, आइए आपको उदाहरण के जरिए समझाते हैं।

  • श्याम पढ़ाई कर रहा था।
  • राधा कमरे में सो रही थी।
  • बच्चे डांस कर रहे थे।
  • वह बच्चा कर रो रहा था।
  • दादी जी रात में कहानी सुना रही थी।

Simple Sentences

जिन वाक्यों में सकारात्मक भाव होने का ज्ञात होता है उसे सिंपल सेंटेंस कहा जाता है।

Rule Of Simple Sentence-

S+was/were+v1+ing+o+other words

Example-

लड़का निबंध लिख रहा था।
The boy was writing an essay.

हवा चल रही थी।
The wind was blowing.

राम कमरे में सो रहा था।
Ram was sleeping in the room.

मोहन नाच रहा था।
Mohan was dancing.

अध्यापक पाठ समझा रहे थे।
The teacher was explaining the lesson.

Negative Sentences

जिन वाक्यों में नकारात्मक भाव प्रकट होता है उन वाक्यों को नेगेटिव सेंटेंसेस कहा जाता है।

Rule Of Negative Sentence-

S+was/were+v1+ing+o+other

Example-

वे नहीं जा रहे थे।
They were not going.

रमेश कार नहीं चला रहा था।
Ramesh was not driving a car.

सीता अपने बेटे को नहीं पढ़ा रही थी।
Sita was not teaching his son.

लड़की नहीं रो रही थी।
The girl was not weeping.

सोहन चोरी नहीं कर रहा था।
Sohan was not stealing.

Interrogative Sentences

जिन वाक्यों से यह पता चल रहा है कि कोई आपसे प्रश्न कर रहा है अन्य वाक्यों को इंटेरोगेटिव सेंटेंस कहा जाता है।

Rule Of Interrogative Sentence-

W/H+was/were+s+verb+ing+o+other

Example –

क्या हवा चल रही थी?
Was the wind blowing?

क्या तुम नाच रहे थे?
Were you dancing?

क्या चोर चोरी कर रहा था?
Was the thief stealing ?

क्या राधा तुम्हें बुला रही थी?
Was Radha calling you ?

क्या शाम सरकार से मदद ले रहा था?
Was Shyam taking help from the government?

Interrogative Negative Sentences

जिन वाक्यों में प्रशन के साथ-साथ नहीं का भी इस्तेमाल किया जाता है, वहां पर इंटेरोगेटिव नेगेटिव सेंटेंस का इस्तेमाल किया जाता है।

Rule Of Sentences-

Question word + was / were + s + not + v1 + ing + o + other word

Example-

स्कूल कौन नहीं जा रहा था?
Who was not going to school ?

तुम हमारे घर क्यों नहीं आ रहे थे?
Why were you not coming to our home ?

पेड़ पर कौन नहीं चल रहा था?
Who was not climbing in the tree?

मां खाना क्यों नहीं बना रही थी?
Why was the mother not cooking the food ?

खाना कौन नहीं खा रहा था?
Who was not eating the food ?

Leave a Comment